पेइंग गेस्ट के बाथरूम में लगाया कैमरा

-लड़की व उसका बॉयफ्रैंड गिरफ्तार 

चंडीगढ़ । सैक्टर-22 के पेइंग गेस्ट के तौर पर रहने वाली लड़की ने बाथरूम में गीजर के ऊपर एक कैमरा लगाया, जिससे लड़कियों की अश्लील वीडियो अपने बॉयफ्रैंड के पास भेज सके। इस बीच अन्य लड़की की नजर कैमरे पर पड़ी। तब उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाथरूम में रखा कैमरा और लड़की व बॉयफ्रैंड को गिरफ्तार कर मोबाइल जब्त कर लिया। 

लड़की की शिकायत पर थाना पुलिस ने सैक्टर-20 निवासी अमित हांडा और उसकी सहेली के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गैर-जमानती धाराएं लगाने की तैयारी कर रही है। लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सैक्टर-22 स्थित एक कोठी के टॉप फ्लोर पर 5 लड़कियों के साथ पीजी में रहती है। 26 नवंबर को बाथरूम में गीजर के ऊपर काले रंग का डिवाइस दिखाई दिया। लड़की ने तुरंत सहेलियों को बुलाया और स्टूल पर चढ़कर देखा तो कैमरा था। लड़की ने मामले की जानकारी पहले मकान मालिक को दी। मकान मालिक ने जानकारी होने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। 


Subscribe to our Newsletter