खुद को बताया कस्टम विभाग का अधिकारी और लगा दिया चूना

नई दिल्ली । कोतवाली सेक्टर-20 क्षेत्र के एक पीड़ित से साइबर ठगों ने खुद काे कस्टम विभाग का अधिकारी बताकर 1.68 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर-27 के नंदलाल कुशवाहा ने दर्ज कराई एफआइआर में बताया कि उन्होंने गूगल पर एक विज्ञापन देखा, जिसमें अपना मोबाइल नंबर पोस्ट कर दिया। उसके अगले दिन उनके पास एक चिकित्सक ने फोन किया, जिसमें उन्होंने दवाई के बारे में बताया, जिसके के बाद दवाई का ऑर्डर दे दिया। 22 जनवरी 2023 को फोन पे पर 100 रुपये ट्रांसफर किए।

इसके बाद एक हजार रुपये ट्रांसफर किए। कुछ दिन बाद दवाई उनके पते पर पहुंच गईं। इसके बाद डॉक्टर का फिर फोन आया। उसने एक मशीन का आर्डर करने के लिए राजी कर लिया। मशीन की कीमत 4400 रुपये थी। 22 जनवरी 2023 को फोन पे पर 100 रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद एक हजार रुपये ट्रांसफर किए। कुछ दिन बाद दवाई उनके पते पर पहुंच गईं। इसके बाद डॉक्टर का फिर फोन आया। उसने एक मशीन का आर्डर करने के लिए राजी कर लिया।

मशीन की कीमत 4400 रुपये थी। गुरुग्राम से एक अज्ञात नंबर से काल आई। उसने खुद को कस्टम विभाग का अधिकारी बताया। उसने कहा कि आपकी मशीन को विभाग ने पकड़ लिया है। उन्होंने धमकी दी कि यदि वह बिल में दी गई राशि का भुगतान कर देंगे तो उन्हें गिरफ्तार कर लेंगे। आरोपितों ने पीड़ित को भयभीत करके 1,60,944 रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद 68 हजार रुपये की और मांग की। तब पीड़ित को ठगी की जानकारी हुई।



Subscribe to our Newsletter