बीवायडी ने लांच की सील इलेक्ट्रिक सेडान

Mar 09, 2024

- मिलेगी 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग

नई दिल्ली । भारत में बीवायडी कंपनी ने सील इलेक्ट्रिक सेडान को लॉन्च किया है।भारतीय बाजार में बीवायडी सील को तीन वेरिएंट में उतारा गया है। इसकी कीमत 41 लाख रुपये रखी गई है। वहीं, मिड-स्पेक्स प्रीमियम आरडब्ल्यूडी वेरिएंट में 650केएम की रेंज ग्राहकों को मिलेगी। इसकी कीमत 45.5 लाख रुपये रखी गई है। वहीं, टॉप परफार्मेंस (एडब्ल्यूडी) वेरिेंट की कीमत 53 लाख रुपये रखी गई है और ये 580केएम की रेंज ऑफर करेगा। बीवायडी सील मॉड्यूलर ई-प्लेटफॉर्म 3.0 पर बेस्ड है और इसमें 800वी इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर दिया गया है। इंडियन-स्पेक्स वाली सील में प्रीमियम और परफॉर्मेंस वेरिएंट के लिए बीवायडी की ब्लेड एलएफपी बैटरी के साथ 82.56केडबल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है। वहीं, डायनामिक वेरिएंट में छोटा 61.44केडबल्यूएच पैक मिलता है। बीवायडी सील के बैटरी पैक में 150केडबल्यू तक स्पीड के साथ डीसी फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इससे 37 मिनट में ही 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। वहीं, 11केडबल्यू वाले ऑन-बोर्ड एसी चार्जर से सील को 8.6 घंटे में ही फुल चार्ज किया जा सकता है। 

इसमें दिए गए बैटरी पैक सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देंगे जो बीवायडी सील के रियर एक्सल में लगे हुए हैं। डायनामिक वेरिएंट में ये मोटर 201बीएचपी की पावर और 310 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इससे ये इलेक्ट्रॉनिक कार महज 7.5 सेकेंड्स में ही 0-100केएम/एच की रफ्तार पकड़ लेता है और इसकी टॉप स्पीड 180 केएम/एच है।वहीं, प्रीमियम वेरिएंट 308बीएचपी की पावर और 360एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी रेंज 650केएम (एनईडीसी) तक है। ये तीनों वेरिएंट्स में से सबसे ज्यादा है। चूंकि, बड़ी बैटरी के साथ आता है। ऐसे में ये 5.9 सेकेंड्स में ही 0-100केएम/एच की स्पीड तक पहुंच जाता है। परफार्मेंस  वेरिेएंट डुअल-मोटर के साथ 523बीएचपी की पावर और 670 एनएम की पीक टॉर्क जनरेट करता है। 

वहीं, इसकी रेंज 580केएम तक है। ये महज 3.8 सेकेंड्स में 0-100 केएम/एच की रफ्तार पकड़ लेता है।डिजाइन की बात करें तो बीवायडी सील का डिजाइन काफी हद तक ओसन-एक्स कांसेप्ट से इंस्पायर्ड है। इसके फ्रंट में स्प्लिट लाइटिंग डिजाइन दिया गया है। वहीं, फ्रंट बंपर के लोवर सेक्शन में चार एलईडी डीआरएलएस भी दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसे यूरो एनकैप से 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। 



Subscribe to our Newsletter