ब्रह्माकुमारीज ने अधिकारियों को राखी बांधकर दिलवाया कोई एक बुराई छोड़ने का संकल्प!
Aug 16, 2023
रुड़की । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के रुड़की सेवा केंद्र प्रभारी बीके गीता ने आज केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान के निदेशक प्रोफेसर प्रदीप कुमार रामंचरल व सिंचाई अनुसंधान संस्थान रुड़की निदेशक सुधीर कुमार व मुख्य अभियंता परिकल्प
देबी प्रसन्ना को रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में राखी बांधी व उन्हें ईश्वरीय संदेश व सौगात देंकर उनसे बदले में कोई एक बुराई छोड़ने का संकल्प लिया,ताकि उनके जीवन मे शांति, सुख व खुशी आ सके।बीके गीता ने उक्त अधिकारी भ्राताओं को राजयोग के अभ्यास के लिए ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र पर आने का निमंत्रण दिया,जहां निशुल्क रूप से राजयोग का आध्यात्मिक प्रशिक्षण दिया जाता है,ताकि मनुष्य तनावमुक्त रहकर आत्मबोध के रास्ते परमात्मा शिव से जुड़ सके।इस अवसर पर संस्था की ब्रह्माकुमारी बहन रजनी ,विश्वास त्यागी,सतीश व शिवकुमार भाई भी मौजूद रहे।