मंत्री बनकर संघ की विचारधारा के अनुसार किया काम : उषा ठाकुर
Sep 28, 2023
भोपाल । मध्य प्रदेश शासन की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने कहा, कि उन्होंने मंत्री बनने के बाद संघ की विचारधारा के अनुरूप काम किया है। भारतीय परिवार व्यवस्था एवं वर्तमान चुनौतियां विषय पर व्याख्यान को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि भारत में विवाह अनुबंध नहीं, संस्कार है। अमेरिका में 30 फ़ीसदी बच्चों को पता नहीं होता, कि उनका पिता कौन है। मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि मंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा के अनुरूप कार्य किया है।
संघ के राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख रामलाल ने कहा 800 साल के मुगल शासन काल और 200 साल के अंग्रेजी शासन के बावजूद हम ना तो इसाईं हुए और न मुसलमान हुए। यही हमारी पारिवारिक व्यवस्था और संस्कृति है।