टाटा मोटर्स के शेयरों को बाय रेटिंग

May 31, 2024

नई दिल्ली। ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने टाटा मोटर्स के शेयरों को बाय रेटिंग दी है। साथ ही टारगेट प्राइस भी 1200 रुपये कर दिया है। गुरुवार को बाजार बंद होने तक टाटा मोटर्स का शेयर एनएसई पर 1.51 फीसदी की गिरावट के साथ 929.35 रुपये पर बंद हुआ। ब्रोकरेज के टारगेट प्राइस के अनुसार इस कीमत पर अगर शेयर खरीदा जाए तो 28 फीसदी से अधिक का मुनाफा हो सकता है। टाटा मोटर्स के शेयरों ने पिछले एक साल में 76 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक यह शेयर 17 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है।

डीवीआर इन्वेस्टर वे लोग होते हैं तो कम वोटिंग राइट्स के बदले भी कंपनी में इन्वेस्ट करते हैं। इन शेयरों को डीवीआर यानी डीफरेंशियल वोटिंग राइट शेयर कहा जाता है। इन निवेशकों के पास आम शेयर खरीदने वाले के मुकाबले कम अधिकार होते हैं। ये शेयर कोई कंपनी तब जारी करती है जब उसे पैसे तो जुटाने हों लेकिन अधिकार बहुत ज्यादा न देने हों।

 


Subscribe to our Newsletter