बुमराह वर्कलोड नहीं, चोटिल होने के कारण पांचवे टेस्ट से बाहर रहे : रिपोर्ट

मुम्बई । भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बारे में कहा जा रहा था कि वह कार्यभर प्रबंधन (वर्कलोड मैनेजमेंट) के कारण पांचवे टेस्ट में शामिल नहीं हुए। वहीं अब एक रिपोर्ट में बुमराह के नहीं खेलने का कारण सामने आया है। इस रिपोर्ट में बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, बुमराह घुटने की चोट से जूझ रहे हैं। अच्छी बात यह है कि यह कोई बड़ी चोट नहीं है और इसके लिए सर्जरी की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम फिलहाल उनकी स्कैन रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। बुमराह के बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में अपना रिहैबिलिटेशन शुरू करने की उम्मीद है। 5वां टेस्ट मैच न खेल पाने के बाद भी बुमराह ने सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया और तीन मैचों में 26.00 की औसत से 14 विकेट लिए, जिसमें दो बार पारी में पांच विकेट भी शामिल हैं। ओल्ड ट्रैफर्ड में चौथे टेस्ट में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। 

इससे सीरीज से पहले ही मुख्य अजीत अगरकर ने कहा था कि बुमराह सीरीज में तीन टेस्ट ही खेलेंगे। इसी कारण प्रशंसकों को लग रहा था कि बुमराह वर्कलोड के कारण आराम दिया गया है। वहीं अब सामने आया है कि बुमराह वर्कलोड नहीं बल्कि चोट के चलते अंतिम टेस्ट से बाहर रहे। 5वें टेस्ट में हिस्सा ना लेने के कारण ही बीसीसीआई ने 31 जुलाई को जसप्रीत बुमराह को टेस्ट दल से रिलीज करने की जानकारी दी। बीसीसीआई ने लिखा, ‘बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पांचवें टेस्ट के लिए भारतीय टीम से रिलीज कर दिया गया है।’ हालांकि इसमें कहीं भी उनकी चोट की जानकारी नहीं दी गयी। 


Subscribe to our Newsletter