बुमराह ने एक साथ बनाये चार रिकार्ड

लीड्स । भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने यहां इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में पांच विेकेट लेकर एकसाथ ही कई रिकार्ड बनाये हैं। बुमराह अब सेना देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में 150 विकेट लेने वाले पहले एशियाई गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह ने इसी के साथ ही पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम के 146 विकेट के रिकार्ड को तोड़ दिया। बुमराह के नाम अब सेना देशों में 146 विकेट हो गये हैं। वहीं इस सूची में तीसरे नंबर पर अनिल कुंबले हैं उनके 141 विकेट जबकि चौथे नंबर पर ईशांत शर्मा हैं। ईशान के 130 विेकेट हैं।  पांचवे नंबर पर श्रीलंक के मुथैया मुरलीधरन 125 विकेट हैं। 

बुमराह ने टेस्ट मैचों में 14वीं बार एक पारी में पांच विकेट लिए हैं और इनमें से 12 बार उन्होंने विदेशी धरती पर ऐसा किया है। लीड्स में प्रदर्शन के साथ ही बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में घर से बाहर सबसे सबसे अधिक बार पांच विकेट लेने के महान ऑलराउंडर कपिल देव के रिकार्ड की बराबरी की है।

बुमराह ने इंग्लैंड में किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह इंग्लैंड में इस प्रारूप में तीसरी बार उनके पांच विकेट हैं। बुमराह ने इस दौरान नौ अन्य भारतीयों को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम दो-दो पांच विकेट थे। वहीं इस सूची लाला अमरनाथ, कपिल देव, भुवनेश्वर कुमार और ईशांत शर्मा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। 

इसी के साथ ही बुमराह अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट लेने के मामले में आर अश्विन के रिकॉर्ड की भी बराबरी पर आ गये हैं। अश्विन ने भारत के लिए 41 डब्ल्यूटीसी मैच खेलकर 11 बार पांच विकेट लिए, जबकि बुमराह ने 36 डब्ल्यूटीसी मैच में 11 बार पांच विकेट लिए हैं। डब्ल्यूटीसी में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट लेने वाले गेंदबाजों में बुमराह और अश्विन के बाद ऑस्ट्रेलिआ के पैट कमिंस और नाथन लियोन आते हैं। इन दोनो ने 10-10 बार पांच विकेट हैं। 



Subscribe to our Newsletter