भारतीय टीम के गेंदबाजी आक्रमक से डरे ब्रॉड

लॉर्ड्स । इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन से डरे हुए हैं। ब्रॉड का कहना है कि अगर वह इंग्लैंड की बल्लेबाजी लाइनअप में होते तो भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन को देखकर दबाव में रहते। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर गुरुवार से यहां शुरु होगा। इसमें भारतीय टीम उत्साहित होकर उतरेगी। पांच टेस्ट मैच की सीरीज में अभी दोनो ही टीमें 1-1 से बराबरी पर हैं। मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी से भी भारतीय टीम का गेंदबाजी आक्रमण बेहतर हुआ है। उसी को लेकर ही ब्रॉड परेशान हैं। 

ब्रॉड ने कहा दूसरे टेस्ट में 10 विकेट लेने वाले भारतीय टीम के नये तेज गेंदबाज आकाशदीप सिंह विकेट पर ही गेंदबाजी करते हैं जिससे बल्लेबाजों के लिए उसका सामना करना आसान नहीं होता। वहीं गेंद स्विंग करती है तो बुमराह लेट मूवमेंट के साथ खतरनाक साबित होते हैं। इसके अलावा मोहम्मद सिराज भी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। अब आकाश दीप, बुमराह और सिराज को लॉर्ड्स में बुमराह का साथ मिलने वाला है। साल 2023 में संन्यास लेने वाले ब्रॉड ने कहा है कि अगर वह मेजबान टीम का हिस्सा होते तो उन्हें भी इस भारतीय तेज गेंदबाजी से डर लगता। पिछले मैच में भारतीय टीम ने चौथे दिन इंग्लैंड को 608 रन का लक्ष्य दिया था जिससे मेजबान टीम बढ़ गयी थी और उसे 300 से अधिक रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा था। 


Subscribe to our Newsletter