
डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर ब्रिटिश प्रिंस हैरी
Feb 08, 2025
- अमेरिका से हो सकते हैं निष्कासित
वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर अब ब्रिटिश के प्रिंस हैरी आ गए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 5 महीने पहले बंद हो चुकी हैरी की फाइल को पुन खोलने के आदेश दिए हैं। हैरी ने वीजा लेने के लिए गलत सूचना दी है। इसकी जांच के लिए यह फाइल दोबारा खोली गई है। यदि आरोप सही पाए गए तो अमेरिका से उन्हें बाहर निकालने का काम डोनाल्ड ट्रंप करेंगे। राष्ट्रपति ट्रंप पहले ही कह चुके हैं, वह हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्केल को किसी तरह की कोई रियायत नहीं देंगे।
उल्लेखनीय है, हैरी की आत्मकथा स्पेयर से यह मामला जुड़ा हुआ है। इसमें हैरी ने लिखा था। उन्होंने किशोर अवस्था में ड्रग्स लेना शुरू किया था। इस बात को वीजा के आवेदन मैं हैरी ने छिपाई थी। इसी को अब दक्षिणपंथी संगठन हेरिटेज फाउंडेशन ने इसे बड़ा मुद्दा बनाया है। जिसके कारण भविष्य में हैरी और उनकी पत्नी की मुसीबत बढा सकती है।