ब्रिटेन के शख्स का दावा- उसके पास है सबसे बुढी बिल्ली
Jun 04, 2024
-बताया लंबे जीवन का अजीब सा राज
लंदन । ब्रिटेन के एक शख्स का दावा है कि उसके पास दुनिया की सबसे बूढ़ी बिल्ली है, जिसकी उम्र 29 साल है। 69 साल के लेस्ली ग्रीनहॉफ का मानना है कि उनकी कछुए जैसी बिल्ली, मिल्ली, जिसका जन्म 1995 में हुआ था, वर्तमान में सबसे बूढ़ी जीवित बिल्ली है। लेकिन उसकी लंबी का जो सीक्रेट बताया है वह वाकई अनोखा ही है।
बिल्ली की पहली मालिक लेस्ली की दिवंगत पत्नी, 55 वर्षीय पाउला थी, जिसने पहली बार 1995 में बिल्ली को खरीदा था। उस समय जब बिल्ली का बच्चा तीन महीने का था। लेस्ली और पाउला की मुलाकात 10 अक्टूबर, 2012 को एक डेटिंग वेबसाइट के जरिए हुई थी। पहली बार मिल्ली बिल्ली से तब जान पहचान हुई थी, जब वह 16 साल की थी। आधिकारिक तौर पर दुनिया की सबसे बूढ़ी बिल्ली 28 साल की फ्लॉसी है। लेस्ली ने कहा कि बिल्ली की लंबी उम्र का कारण “सोफे पर लेटना” और डिब्बाबंद टूना और झींगे सहित “बहुत सारे ट्रीट” हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रिटेन के चेशायर के स्टॉकहॉर्स से है और अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उन्होंने ने कहा- “मिली एक फुर्तीली छोटी सी बिल्ली है, लोगों को यकीन नहीं होता कि वह 29 साल की है।
सबसे उम्रदराज जीवित बिल्ली का खिताब वर्तमान में फ्लोसी के पास है, जिसका जन्म 29 दिसंबर 1995 को हुआ था और वह 28 वर्ष की है। लेस्सी का कहना है कि वह अभी भी किनारों पर कूद सकती है, लेकिन आजकल वह थोड़ी धीमी हो गई है। उन्होंने जब से उसे खरीदा है, तब से वह कभी पशु चिकित्सक के पास नहीं गई है या उसे कोई सेहत की समस्या नहीं हुई है। वह अब थोड़ी बहरी हो गई है। लेस्ली मिल्ली को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जमा कराना चाहते हैं और उनसे संपर्क करने का तरीका खोजने की कोशिश कर रहे हैं।