ब्रिस्बेन हीट ने बीबीएल खिताब जीता

Jan 25, 2024

सिडनी । ब्रिस्बेन हीट ने बिग बैश लीग बीबीएल के फाइनल में सिडनी सिक्सर्स को 54 रनों से हराकर खिताब जीत लिया है। इस मैच में ब्रिस्बेन हीट ने जोश ब्राउन के अर्धशतक 53 रनों की सहायता से निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 166 रन बनाये। सिडनी सिक्सर्स की ओर से सीन एबॉट ने 32 रन देकर चार विकेट लिए। जवाब में सिडनी सिक्सर्स 17.3 ओवरों में 112 रन ही बना पायी। कप्तान मोइजेस हेनरिक्स ने सबसे अधिक 27 रन बनाये। वहीं ब्रिस्बेन हीट की ओर से स्पेंसर जॉनसन ने चार ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट लिए।

ब्रिस्बेन हीट के कप्तान नाथन मैकस्वीनी ने इस जीत पर खुशी जतायी है। साथ ही फाइनल मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच बने स्पेंसर जॉनसन ने भी जीत पर खुशी जतायी है। साथ ही कहा कि हमारे गेंदबाजों और बल्लेबाजों को श्रेय जाता है।


Subscribe to our Newsletter