सोना और चांदी की तेज शुरुआत
Aug 21, 2024
नई दिल्ली । घरेलू बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई है। इसके अलावा वायदा कारोबार में भी आज कीमतों में उछाल आया। सुबह सोने के वायदा भाव 72,000 रुपये जबकि चांदी के वायदा भाव 85,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की तेज शुरुआत हुई जबकि चांदी के भाव नरमी के साथ खुलने के बाद ऊपर आने लगे। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर अनुबंध 80 रुपये बढ़कर 71,857 रुपये पर खुला। ये 71,945 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,826 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर पर पहुंचा। सोने के वायदा भाव ने इस साल 74,471 रुपये के भाव पर सबसे उच्छ स्तर हासिल कर लिया था।
वहीं चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी आज काफी तेज रही। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर अनुबुंध आज 50 रुपये की बढ़कर 84,780 रुपये पर खुला। ये 84,960 रुपये के भाव पर दिन के उच्च और 84,780 रुपये के भाव पर दिन के निचला स्तर पर पहुंचा। इस साल चांदी के वायदा भाव 96,493 रुपये के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचे थे।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने की शुरुआत तेजी के साथ हुई, जबकि चांदी के वायदा भाव में कमजोर रही। कॉमेक्स पर सोना 2,552.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। इसका पिछला बंद भाव 2,550.60 डॉलर प्रति औंस था। वहीं कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 29.47 डॉलर के भाव पर खुले।
गिरजा/ईएमएस 21 अगस्त 2024