शंघाई में सजता है दूल्हा-दुल्हन का बाजार

-लडके-लडकी तलाशते है मंडी में अपने लिए जोडी

बीजिंग  । एक वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग मंडी में जाकर अपने लिए दुल्हा और दुल्हन तलाश रहे हैं। ये वीडियो चीन के शांघाई का है। यहां न सिर्फ लड़कियां अपने लिए हसबैंड ढूंढने आती हैं, बल्कि लड़के भी अपने लिए पत्नी तलाशते हैं। 

दुल्हा-दूल्हन की फैमिली भी मौजूद रहती है, जिसमें उनके मां-बाप से लेकर दादा-दादी तक शामिल होते हैं। शंघाई के दूल्हा-दुल्हन मार्केट के इस वीडियो को हैरा जगार्ड नाम के अमेरिकी युवक ने अपने वेरीफाइड अकाउंट से इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। हैरी खुद के लिए इस मार्केट में अपने लिए एक दुल्हन ढूंढते हैं। इसके लिए वो लोकल चाइनीज से मदद भी लेते हैं। वो चाइनिज एक लड़की से हैरी के बारे में पूछता है, तो वो मना कर देती है। हैरी जब इस बारे में जानना चाहते हैं, तो एक चाइनीज शख्स बताता है कि यहां हर किसी का पसंद करने का अपना नजरिया है। बाद में हैरी वहां मौजूद लोगों से भी बातचीत करते हैं।

 एक शख्स से जब वो पूछते हैं कि आप कैसे? तो वह बताता है कि दुल्हन की तलाश में आया है। ऐसे में हैरी उसे अपना कम्पिटिटर करार देते हैं। इसके बाद लाइन से बैठे लोगों को दिखाते हैं, जिसमें महिलाएं-पुरुष दोनों शामिल हैं। इसी बीच एक बुजुर्ग शख्स से भी वो बात करने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो कैमरा बंद करने का इशारा करता है। ऐसे में वो कहते हैं कि उसने मुझे लेफ्ट स्वाइप कर दिया। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। अब तक 1 करोड़ 38 लाख से ज्यादा बार इसे बार देखा जा चुका है। वहीं, 4 लाख 22 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे शेयर किया है। जबकि 3 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक तथा 54 सौ से भी ज्यादा कमेंट्स आए हैं।

 वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि लड़की ने अमेरिकी शख्स को मना क्यों कर दिया? वो तो काफी हैंडसम दिख रहा है। वहीं, एक शख्स ने लिखा है कि गे पुरुष कहां जाएं? जबकि, एक यूजर ने लिखा है कि रियल लाइफ में लेफ्ट स्वाइप देखना दिलचस्प है। मालूम हो कि हमारे देश में शादियों का दौर चल रहा है। कोई लड़का-लड़की अपनी पसंद से शादी करते हैं, तो कहीं पर परिवार वाले दूल्हा-दुल्हन को चुनते हैं।



Subscribe to our Newsletter