बोलैंड ने बनाया रिकॉर्ड
Jul 14, 2025
जमैका । जमैका में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में युवा ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी औसत का रिकॉर्ड बनाया है। बोलैंड साल 1915 के बाद से ही टेस्ट क्रिकेट में 2000 गेंदें फेंकने वाले सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी औसत वाले टेस्ट गेंदबाज बन गए हैं। बोलैंड का वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट में 3-34 का गेंदबाजी औसत आया। रहा टेस्ट गेंदबाजी औसत अब 17.33 हो गया है। ये टेस्ट क्रिकेट के पिछले 110 वर्षों में किसी भी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ औसत है। एक रिपोर्ट के अनुसार साल 1900 के बाद से ही बोलैंड से इस सूची में केवल इंग्लैंड के सिड बार्न्स ही आगे रह हैं, जबकि बोलैंड से ऊपर के अन्य छह गेंदबाज 1800 के दशक के हैं और टेस्ट क्रिकेट के शुरुआती दौर में हैं। बोलैंड की गेंदबाजी से इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान टीम को केवल 143 रनों पर ही आउट कर दिया। बोलैंड ने वेस्टइंडीज के जॉन कैंपबेल को 36 जबकि शाई होप को 23 रन पर पेवेलियन भेज दिया। उन्होंने शमर जोसेफ को आउट कर अपनी टीम को 82 रनों दिला दी। वेस्टइंडीज ने हालांकि ऑस्ट्रेलिया के दूसरी पारी में 99 रनों पर ही छह विकेट गिरावट 181 रनों की बढ़त बना ली। 1915 से सक्रिय क्रिकेटरों का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट गेंदबाजी औसत (न्यूनतम 2000 गेंदें)
स्कॉट बोलैंड (2021-वर्तमान) 17.33 पर 59 विकेट , बर्ट आयरनमॉन्गर (1928-1933) 17.97 पर 74 विकेट, फ्रैंक टायसन (1954-1959) 18.56 पर 76 विकेट, अक्षर पटेल (2021-वर्तमान) 19.34 पर 55 विकेट, जसप्रीत बुमराह (2018-वर्तमान) 19.48 पर 217 विकेट