पॉश इलाके की कोठी से संदिग्ध हालात में पिता व बेटी के शव बरामद

फगवाड़ा । फगवाड़ा के पॉश अर्बन इलाके में एक कोठी से संदिग्ध हालात में पिता और बेटी का शव बरामद हुआ है। कोठी के आस-पास रहने वाले लोगों को कोठी से बदबू आ रही थी। जिसकी सूचना फगवाड़ा पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कोठी में जाकर देखा तो पिता-बेटी के शव वहां पड़े थे। दोने की मौत का कारण क्या है। उनकी मौत कैसे हुई यह बड़ी पहेली बना हुआ है। 



इस मामले की पुष्टि करते हुए एसपी फगवाड़ा गुरप्रीत सिंह गिल ने बताया कि मृतकों की पहचान अमरीक चुंबर और राज रानी के रूप में हुई है। उन्होनें बताया कि अभी तक की जांच से पता चला है कि दोनों पिता-बेटी अर्बन एस्टेट में स्थित कोठी में बीते लंबे समय से रह रहे थे। एसपी ने कहा कि कोठी की जांच करने पर कोई लूटपाट नहीं लग रही है।

पुलिस ने मृतकों की शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि दोनों की मौत का क्या कारण है। उन्होंने बताया कि पुलिस को कोई लिखित नोट नहीं मिला है। मृतकों के करीबियों ने बताया कि राज रानी शादीशुदा है पर शादी के बाद उसके कोई बच्चा नहीं हुआ था। वह अपने पिता अमरीक के साथ अर्बन एस्टेट स्थित कोठी में रह रही थी। उसकी मां भी इस कोठी में रहती है। जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। मृतक अमरीक का बेटा और दूसरी बेटी विदेश में हैं। 



Subscribe to our Newsletter