भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी एवं प्रदेश चुनाव अधिकारी श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने संगठन चुनाव कार्यालय का किया शुभारंभ

Oct 24, 2024

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी एवं प्रदेश चुनाव अधिकारी श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में संगठन चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा व प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने चुनाव अधिकारियों का अभिनंदन किया। 

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री शरदेंदु तिवारी, प्रदेश सह चुनाव अधिकारी श्रीमती अर्चना चिटनिस, श्री रजनीश अग्रवाल एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे। 


Subscribe to our Newsletter