भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया ने 8 वीं बार स्वच्छता में नं.1 बनने पर इंदौर और प्रदेशवासियों को दी बधाई

Jul 15, 2025

- इंदौर ने आठवीं बार स्वच्छता रैंकिंग में प्राप्त किया शीर्ष स्थान

- भोपाल सर्वश्रेष्ठ राजधानी एवं उज्जैन को सम्मान मिलना गर्व की बात - राजपाल सिंह सिसोदिया

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ-साथ उनका स्वच्छता अभियान भी प्रदेशवासियों के मन में बस गया है। प्रत्येक शहर और नगर में स्वच्छता के लिए जिस तरह की प्रतीस्पर्धा दिखाई दे रही है, जिस स्तर के प्रयास किए जा रहे हैं, उनसे यह प्रकट हो रहा है कि मध्यप्रदेश के लोगों ने प्रधानमंत्री के स्वच्छता के आह्वान को पूरी गंभीरता से लिया है और उसके लिए समर्पित होकर काम भी कर रहे हैं।

यह बात भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया ने इंदौर के 8वीं बार देश के सबसे स्वच्छ शहर बनने, उज्जैन को 3 से 10 लाख जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में स्वच्छ लीग पुरस्कार एवं भोपाल देश की सर्वश्रेष्ठ राजधानी के साथ ही 20 हजार से कम आबादी वाले नगरों की श्रेणी में बुधनी नगर एवं विभिन्न श्रेणियों में ग्वालियर, देवास, शाहगंज और जबलपुर स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कही। प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया ने इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता का जो संकल्प लिया है, उसमें मध्यप्रदेश सरकार कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से स्वच्छता अभियान हाथ में लिया और स्वयं उस अभियान में हिस्सेदारी की, उसने मध्यप्रदेश तथा विशेषकर इंदौर के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को आंदोलित कर दिया। मध्यप्रदेश को देश के दूसरे सबसे स्वच्छ राज्य का अवॉर्ड मिला है। उन्होंने कहा कि इंदौर के साथ ही जिस तरह से राजधानी भोपाल तथा प्रदेश के अन्य नगरों ने स्वच्छता की रैकिंग में सुधार करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, वह सराहनीय है। उन्हांने कहा कि आशा जताई कि आने वाले समय में स्वच्छता के प्रति प्रधानमंत्री मोदी का आग्रह और प्रदेश सरकार द्वारा इसे प्रोत्साहित करने के लिए उठाए जा रहे कदम प्रदेश के प्रत्येक शहर और नगर को स्वच्छ शहर बनने के लिए प्रेरित करेंगे।


Subscribe to our Newsletter