बीजेपी ने ‎दिग्गजों को उतारा मैदान में, दूसरी लिस्ट सिंधिया समर्थकों के ‎टिकट कटे

Sep 26, 2023

भोपाल । भाजपा की दूसरी ‎‎लिस्ट में जहां ‎दिग्गजों को चुनाव मैदान में उतारा गया है, वहीं ‎सिं‎‎धिया समर्थक दो ‎विधायकों के नाम गायब हो गए हैं। इससे ‎सिं‎‎धिया खेमे में ‎चिंता बढ़ गई है। बता दें ‎कि भारतीय जनता पार्टी ने मप्र विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार रात दूसरी लिस्ट जारी की। पार्टी ने 3 केंद्रीय मंत्री और चार सांसद समेत कई बड़े चेहरों को विधानसभा चुनाव में उतारा है। दूसरी सूची में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की करीबी इमरती देवी का भी नाम है। इमरती देवी को डबरा सीट से टिकट दिया गया है। हालांकि, सिंधिया समर्थक दो विधायकों का टिकट कट गया है। सिंधिया के साथ कांग्रेस से भाजपा में आए जसवंत जाटव और गिर्राज दंडौतिया का टिकट काट दिया गया है। जानकारी के अनुसार बीजेपी ने सोमवार रात 39 विधायकों की सूची जारी की तो टिकट की उम्मीद लगाए बैठे कई नेताओं को बड़ा झटका लगा। पार्टी ने 2 दशक की एंटी इनकंबेंसी की काट के लिए बड़े चेहरों पर दांव खेला है। पार्टी ने कई मुश्किल सीटों पर केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को चुनाव में उतारा है। 

पार्टी के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय को भी इंदौर-1 सीट से उतारा गया है। भाजपा ने जहां केंद्र की राजनीति से कई चेहरों को राज्य में भेजा है तो वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कुछ समर्थकों का टिकट कट गया है। सिंधिया के करीबी जसवंत जाटव का करैरा विधानसभा सीट से टिकट कट गया है। पार्टी ने इस बार इस सीट पर रमेश खटीक को ‎टिकट ‎दिया है। वहीं, दिमनी विधानसभा सीट से गिर्राज दंडौतिया को भी निराशा हाथ लगी है। पार्टी नेयहां से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को टिकट दिया है। अब जसवंत जाटव और गिर्राज दंडौतिया को कहां एडजस्ट ‎किया जाएगा, यह तो समय ही बताएगा। चुनाव में कई मंत्रियों और सांसदों को उतारे जाने को लेकर कांग्रेस ने मोदी कैबिनेट के सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कांग्रेस ने तंज कसा है। 




Subscribe to our Newsletter