राइसी की मौत के बाद खत्म नहीं हुई कड़वाहट.....श्रद्धांजलि कार्यक्रम का बहिष्कार करेगा अमेरिका
May 31, 2024
जेनेवा । ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम राइसी की मौत के बाद भी अमेरिका की उनके प्रति कड़वाहट खत्म नहीं हुई है। संयुक्त राष्ट्र महासभा की ओर से होने वाली रायसी की श्रद्धांजलि कार्यक्रम का अमेरिका ने बहिष्कार करने का ऐलान किया है। 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा पारंपरिक रूप से किसी भी वैश्विक नेता को श्रद्धांजलि देने का नियम है, जो मौत के वक्त अपने ही देश के प्रमुख रहे हो। श्रद्धांजलि समारोह में रायसी के बारे में भाषण दिए जाएंगे। एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि हम किसी भी क्षमता में इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होने वाले है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में ईरान के मिशन ने टिप्पणी करने से इंकार किया है।
एक कट्टरपंथी नेता रायसी को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाता था। लेकिन 19 मई को अज़रबैजान सीमा के पास पहाड़ों में खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर गिरने से मौत हो गई थी। अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र को ईरान के लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए, न कि उनके दशकों पुराने उत्पीड़क को याद करना चाहिए। रायसी कई भयानक मानवाधिकारों के हनन में शामिल थे, जिसमें 1988 में हजारों राजनीतिक कैदियों की न्यायेतर हत्याएं भी शामिल थीं। सबसे खराब मानवाधिकारों का हनन, विशेषकर ईरान की महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ रायसी के कार्यकाल के दौरान ही हुआ। बात दें कि अमेरिका ने राइसी की मौत पर अपनी आधिकारिक संवेदना व्यक्त की थी। विदेश विभाग ने 20 मई को कहा इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह एक ऐसा व्यक्ति था जिसके हाथों पर बहुत सारा खून लगा था। ईरान के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए कांग्रेस के कुछ रिपब्लिकन सदस्यों द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन की कड़ी आलोचना की गई।