दुनियाभर से जन्मदिन की बधाई PM मोदी को: ट्रम्प ने कहा- अद्भुत काम कर रहे, मेलोनी ने लीडरशिप की तारीफ की

प्रधानमंत्री मोदी को दुनियाभरसे जन्मदिन पर बधाईयां मिल रही हैं। PM मोदी आज 75 साल के हो गए हैं। सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने मोदी को मंगलवार रात 10:53 बजे फोन कर विश किया। ट्रम्प ने रात 11:30 बजे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर PM से बातचीत की जानकारी दी।

ट्रम्प ने लिखा, 'अभी-अभी मेरे दोस्त, नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत हुई। मैंने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वे अद्भुत काम कर रहे हैं। नरेंद्र, रूस और यूक्रेन के बीच जंग खत्म करने में आपके सहयोग के लिए धन्यवाद।'

ट्रम्प की बधाई का जवाब देते हुए मोदी ने X पर लिखा, 'थैंक यू, मेरे दोस्त, प्रेसिडेंट ट्रम्प। आपकी तरह, मैं भी हमारे बीच की साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चागता हूं। हम यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करते हैं।

वहीं, इटली पीएम मेलोनी ने मोदी को बधाई देते हुए उनके लीडरशिप की तारीफ की। इसके साथ ही इजराइली पीएम नेतन्याहू, न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन समेत कई वर्ल्ड लीडर्स ने भी मोदी को जन्मदिन की बधाई दी।

Subscribe to our Newsletter