मुख्यमंत्री निवास में घुसे बाइक सवार लडके, लिया हिरासत में
Oct 05, 2023
दो बाइक पर सवार छह लड़के धड़धड़ाते हुए अंदर घुस गए
भोपाल । राजधानी में श्यामला हिल्स स्थित मुख्यमंत्री निवास परिसर में बीती रात मुख्य द्वार से बाइक सवार लडके धडधडाते हुए घुस गए। अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद सुरक्षा कर्मी व अन्य स्टॉप के सदस्यों में हडकंप मच गया। सभी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जांच में पता चला कि सभी नाबालिग बोट क्लब घूमने के लिए निकले थे।
गफलत के कारण मुख्यमंत्री निवास के गेट से अंदर जा घुसे थे। उनके खिलाफ मोटर यान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। बुधवार रात सीएम आवास में कैबिनेट बैठक चल रही थी जिसमें तमाम मंत्री शामिल थे इसलिए लड़कों के घुषने से हड़कंप मच गया। सभी नाबालिग निकले। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे लोग बोट क्लब जा रहे थे।
गेट खुला रहने से गफलत में आकर वहां घुस गए थे।श्यामला हिल्स थाना पुलिस के अनुसार मुख्यमंत्री निवास में बुधवार रात कैबिनेट बैठक होने के कारण बैरियर खोल दिए गए थे। रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार से दो बाइक मुख्य द्वार से परिसर में दाखिल हो गईं। मोटरसाइकिलों पर तीन-तीन लड़के सवार थे। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें फौरन हिरासत में लेकर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस उन्हें थाने ले आई।