बाइक सवार युवकों ने मारपीट कर कार में की तोड़फोड़

Aug 04, 2025

भोपाल। सूखीसेवनिया इलाके में एक कार चालक से बाइक सवार युवकों ने मारपीट करते हुए कार में तोड़फोड़ कर दी। बाइक सवार युवक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था, जब कार चालक ने समझाइश दी तो विवाद हो गया। 

पुलिस के अनुसार, तुलसीराम प्रजापति चोपड़ा कलां में रहते हैं। अमोनी के जंगल में उनका ईंट के भट्टे का कारोबार है। रविवार दोपहर को वह अपने दो भाईयों के साथ भट्टे से घर की ओर लौट रहे थे। अमोनी के पास से कुछ बाइक सवार युवक उनकी कार के सामने बार-बार लापरवाही पूर्वक बाइक चला रहे थे। उन्होंने बाइक सवारों को समझाइश दी तो बाइक सवार सलमान सिद्दिकी, आमिर और राशिद व उनके साथियों ने कार के सामने बाइक अड़ाकर तुलसीराम और उनके भाईयों से मारपीट कर दी। साथ ही कार में तोड़फोड़ कर भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 


Subscribe to our Newsletter