अमे‎रिका में हुआ बड़ा फैसला,स्पीकर को पद से ‎किया बेदखल

Oct 04, 2023

वॉशिंगटन। अमेरिका के 234 सालों में पहली बार ऐसा हुआ है जब ‎किसी सदन से स्पीकर को बाहर ‎निकाला गया हो। ले‎किन इस बार कुछ इसी तरह का मामला सामने आया है। जहां बीते रोज स्पीकर के‎विन मैक्काथी को अमे‎रिकी प्र‎ति‎नि‎धि सभा के अध्यक्ष पद से हटा ‎दिया गया है। इसके पीछे एक नहीं कई कारण माने जा रहे है। पहला कारण उनकी पाटी रिपबल्किन पार्टी मैक्कार्थी के कुछ फैसलों से नाराज थी।

दूसरा कारण है ये है ‎कि इसके पीछे अमे‎रिका की पूर्व राष्ट्रप‎ति डोनाल्ट ट्रंप का ‎दिमाग भी बताया जा रहा है। 234 साल के इतिहास में पहली बार, सदन ने 216-210 वोटों के साथ स्पीकर का पद खाली करने के प्रस्ताव का समर्थन किया। सोमवार की देर रात मैट गेट्ज ने मैक्कार्थी को उनकी भूमिका से हटाने के लिए सदन में प्रस्ताव पेश किया था। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा कि मैक्कार्थी को डेमोक्रेट पार्टी का साथ देना महंगा पड़ा है। पिछले हफ्ते उन्होंने अमेरिका में शटडाउन को रोकने के लिए स्टॉप गैप फंडिंग उपाय पारित करने के लिए डेमोक्रेट के साथ दिया था। 



Subscribe to our Newsletter