बिहार चुनाव पर भूपेश बघेल का तंज: ‘ग्राउंड रिपोर्ट और रिज़ल्ट में मेल नहीं, करिश्मा सिर्फ आयोग ही कर सकता है
Nov 14, 2025
रायपुर। बिहार चुनाव में NDA की बढ़त को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अभी गिनती पूरी नहीं हुई है और जो शुरुआती नतीजे सामने आ रहे हैं, वे ग्राउंड रिपोर्ट से बिल्कुल मेल नहीं खाते। बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि इसका श्रेय मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को जाता है, क्योंकि ऐसा “करिश्मा” केवल निर्वाचन आयोग ही कर सकता है।
उन्होंने कहा कि बिहार में वही पैटर्न दिखाई दे रहा है, जैसा हरियाणा और महाराष्ट्र में हुआ था। बघेल के अनुसार, अमित शाह की सभाओं में कुर्सियां खाली रहती थीं और ग्राउंड रिपोर्ट साफ तौर पर बदलाव की ओर इशारा कर रही थी। “बिना किसी मैकेनिज्म के यह संभव नहीं। छत्तीसगढ़ में SIR लागू किए जाने के मुद्दे पर बघेल ने कहा कि कांग्रेस इसका विरोध करेगी। उन्होंने कहा गरीब आदमी फोटो खिंचवाने और अन्य खर्चे कैसे उठाएगा? इससे गरीब, विशेषकर आदिवासियों के नाम वोटर लिस्ट से कटेंगे।
पार्टी तय करेगी कि इसके विरोध में आगे क्या कदम उठाने हैं। प्रदेश में एक भी गौ अभ्यारण्य न खुलने पर बघेल ने कहा कि सरकार दो साल से सिर्फ घोषणा कर रही है, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं हुआ। ED द्वारा चैतन्य बघेल की संपत्ति जब्त किए जाने पर उन्होंने केंद्र सरकार और एजेंसियों पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा एजेंसी स्वतंत्र नहीं है। पैतृक संपत्ति को जब्त कर लिया गया है।
अमित शाह के खिलाफ मैंने आतंकी घटना पर देरी से प्रतिक्रिया देने का मुद्दा उठाया था, और उसके 48 घंटे बाद संपत्ति जब्त हो गई। छत्तीसगढ़ का सब कुछ जब्त किया जा रहा है। मंत्री रामविचार नेताम द्वारा कांग्रेस पर लगाए गए ‘कोचिया चलाने’ के आरोप पर बघेल ने पलटवार किया। उन्होंने कहा रामविचार नेताम के अपने जिले में धान कोचियाई का काम होता है। नकली होलोग्राम से शराब की बिक्री भी उनकी सरकार में हो रही है। मुख्यमंत्री पर हमला करने के लिए वे मेरे नाम का सहारा ले रहे हैं।