आईडीएल सीजन-3 का खिताब भावेश हिटर्स ने जीता, डवीना डेयर डेविल्स बनी उपविजेता
Jul 30, 2025
इन्दौर पूर्व क्रिकेटर नमन ओझा भी उपस्थित में प्रतिष्ठित क्रिकेट प्रतियोगिता इंदौर डिजाइनर लीग (आईडीएल) सीजन 3 के धमाकेदार फाइनल मुकाबले में भावेश हिटर्स ने डवीना डेयर डेविल्स को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। भावेश हिटर्स के कप्तान अवनीश सिंह थें जबकि डवीना डेयरडेविल्स का नेतृत्व नवीन वधवानी ने किया। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ इंटीरियर डिजाइनर्स (आईआईआईडी) इंदौर चैप्टर द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के बारे में आईआईआईडी इंदौर चैप्टर के चेयरपर्सन आर्किटेक्ट अभिषेक जुल्का ने बताया कि इस बार ट्रॉफियां भी डिजाइन आधारित आर्ट वर्क थीं, जिन्हें मेटल आर्टिस्ट देवल वर्मा ने खासतौर पर तैयार किया। वहीं, कमिटी मेंबर्स को जो मोमेंटो दिए गए, वे कांक्रीट और रेजिन से तैयार डिजाइनर पीस थे। चेयरपर्सन इलेक्ट विकास ठक्कर ने कहा कि आईडीएल केवल स्पोर्ट्स इवेंट नहीं बल्कि डिजाइन कम्युनिटी के आपसी मेलजोल का एक बेहतरीन मंच बन चुका है, जहां प्रोफेशनल्स एक-दूसरे को बेहतर ढंग से जान पाते हैं।