भजनलाल ने सियोल टेक्निकल हाई स्कूल का दौरा ‎किया

सियोल । राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने दक्षिण कोरिया की अपनी यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को सियोल टेक्निकल हाई स्कूल का दौरा किया। शर्मा ने इस दौरान नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देने वाली छात्रों के अनुरूप उल्लेखनीय पहलों को देखा और स्कूल के प्रिंसिपल जोबोक ली और स्कूल के अन्य अधिकारियों, शिक्षकों और छात्रों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने स्कूल के अंदर बने एडवांस्ड टेक्नीकल सेंटर को भी देखा एवं छात्रों से बातचीत की और कक्षाओं में पढ़ाई जा रही अत्यधिक उन्नत एआई तकनीक का अनुभव किया। इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित करना बहुत अच्छा है और इससे लोगों को रोजगार पाने और अच्छी नौकरी, भूमिकाएँ पाने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि राज्य में अवसरों की कमी नहीं है और स्कूल के अधिकारी ऐसा ही एक संस्थान राजस्थान में लगाने का विचार कर सकते हैं। आपसी संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए उन्होंने स्कूल के अधिकारियों और विद्यार्थियों को राजस्थान आने का आमंत्रण देते हुए कहा पधारो म्हारे देस।


Subscribe to our Newsletter