ट्रंप-पुतिन की मीटिंग से पहले 100 फीट ऊंची उठी सुनामी की लहर, सब कुछ बहा ले गई

अलास्का। अलास्का में पुतिन और ट्रंप मीटिंग से पहले यहां एक सुनामी आई है। हालांकि चिंता की कोई बात नहीं है। जुनो शहर के दक्षिण में ट्रेसी आर्म में एक विशाल भूस्खलन हुआ और इस कारण सुनामी ने दस्तक दी। अलास्का के भूकंप विशेषज्ञ माइकल वेस्ट ने बताया कि भूस्खलन से पहले कई घंटों तक इस क्षेत्र में ‘सैकड़ों या हजारों बहुत छोटे’ भूकंप आए। जहां भूस्खलन हुआ वहां की लहरें स्रोत के पास 100 फीट तक ऊंची थीं। घंटों तक किसी को इस घटना की जानकारी नहीं थी।

नाविकों का तंबू ज्वार वाली रेखा से काफी दूर था। उनकी छोटी-छोटी नावें अलग-अलग जगहों पर थीं। एक चट्टान पर,एक पेड़ पर और एक नाव दूर समुद्र में थी। उन्होंने बताया कि पानी उनके टेंट से कुछ दूर बचा था। उन्होंने कहा कि रेडियो पर संकट की सूचना दी गई, जिसे एक नाव ने पकड़ा और उसने फिर इसे जूनो शहर में भेजा। अलास्का के भूकंप विशेषज्ञ माइकल वेस्ट को सूचित किया गया। वेस्ट ने बताया कि उत्तरी अमेरिका के सिस्मोमीटर (भूकंप मापने वाले यंत्र) इस घटना से हिल गए थे। उनके अनुसार, ऐसा लगता है जैसे ‘पहाड़ का एक हिस्सा’ पानी में गिर गया, जिससे सुनामी की लहरें उठीं और पानी का स्तर बढ़ गया।

उन्होंने अनुमान लगाया कि लाखों या करोड़ों घन मीटर चट्टानें और मलबा पहाड़ से नीचे गिरा। घटना का पता तब चला जब तीन नाविक हार्बर आइलैंड पर अपने कैंप में लहरों के करीब आने से जागे। साशा कैल्वे ने बताया कि वो और अन्य दो लोग ट्रेसी आर्म इनलेट के हार्बर द्वीप पर डेरा डाले हुए थे। जो जूनो से लगभग 72 किमी दक्षिण में एक फ्योर्ड है। फ्योर्ड खड़ी चट्टानों के बीच के लंबे संकरे समुद्री मार्ग को कहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब भूस्खलन के कारण ज्वार आया तो उनका आधा सामान बह गया, जिसमें एक नाव, पर्सनल चीजें और खाना पकाने वाले उपकरण शामिल हैं।


Subscribe to our Newsletter