जुलाई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें कब-कब रहेंगी छुट्टियां
Jun 30, 2025
नई दिल्ली । जुलाई 2025 में बैंक अवकाश की भरमार रहने वाली है। पूरे महीने में कुल 13 दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी, जिसमें दूसरे और चौथे शनिवार के साथ सभी रविवार शामिल हैं। इसके अलावा कई राज्यों में स्थानीय त्योहारों के चलते भी बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा हर साल जारी अवकाश कैलेंडर के अनुसार, अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन बैंक नहीं खुलेंगे। इनमें त्रिपुरा में खर्ची और केर पूजा, जम्मू में गुरु हरगोबिंद जयंती, उत्तराखंड में हरेला, सिक्किम में द्रुक्पा त्शे-जी जैसे पर्व शामिल हैं। हालांकि इन छुट्टियों के दौरान बैंक ब्रांच बंद रहेंगी, लेकिन नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी, जिससे उपभोक्ता अधिकतर बैंकिंग कार्य घर बैठे निपटा सकेंगे।
जुलाई महीने में बैंक छुट्टियों की सूची इस प्रकार है-
- 3 जुलाई: त्रिपुरा में खर्ची पूजा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
- 5 जुलाई: गुरु हरगोबिंद जी का जन्मदिन के लिए जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
- 6 जुलाई: रविवार को देश भर में बैंक बंद रहेंगे।
- 12 जुलाई: महीने का दूसरा शनिवार के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
- 13 जुलाई: रविवार को देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
- 14 जुलाई: मेघालय में बेह दीनखलाम के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
- 16 जुलाई: उत्तराखंड में हरेला के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
- 17 जुलाई: मेघालय में यू तिरोत की पुण्यतिथि पर बैंक बंद रहेंगे।
- 19 जुलाई: त्रिपुरा में केर पूजा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
- 20 जुलाई: रविवार को देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
- 26 जुलाई: महीने का चौथा शनिवार के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
- 27 जुलाई: रविवार को देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
- 28 जुलाई: सिक्किम में द्रुक्पा त्शे-जी के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।