बैंक ऑफ बड़ौदा ने फॉरेन करेंसी नॉन-रेजिडेंट डिपॉजिट ब्याज दरों में वृद्धि की
Nov 21, 2022
नई दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक, बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने फॉरेन करेंसी नॉन-रेजिडेंट डिपॉजिट (एफसीएनआर) पर ब्याज दरों में वृद्धि की है। एफसीएनआर के तहत विभिन्न करेंसी पर दरों में 20 आधार अंकों से लेकर 1.45 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की है। ये ब्याज दरें 16 नवंबर से लागू हो गई हैं और 15 दिसंबर तक जारी रहेंगी। इसके अलावा, ये दरें नई और उन मौजूदा एफसीएनआर जमाराशियों पर लागू होंगी, जिनका मैच्योरिटी पर रिन्यू किया जाएगा। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी वेबसाइट पर उल्लेख किया है कि एफसीएनआर पर वरिष्ठ नागरिकों और स्टाफ के लिए कोई अतिरिक्त ब्याज दरें नहीं हैं। साथ ही, ये दरें बैंक के विवेक पर परिवर्तन के अधीन हैं। नई ब्याज दरों का ब्यौरा नीचे विस्तार से दिया गया है।
डॉलर के संदर्भ में, एफसीएनआर दर 4 साल से 5 साल के अवधि में 1.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अब, 4 साल से 5 साल से कम के अवधि पर दर पहले के 2.40 प्रतिशत की बजाय 3.80 प्रतिशत होगी, जबकि 5 साल के अवधि पर दर 3.90 प्रतिशत होगी, जोकि पहले 2.50 फीसदी थी। बैंक ने पिछले 3 साल से 4 साल से कम अवधि के लिए दरों को 1 प्रतिशत बढ़ाकर 3.70 प्रतिशत किया है। 2
पाउंड स्टर्लिंग में जमा पर, बैंक ऑफ बड़ौदा ने एफसीएनआर दरों में 3 साल से 5 साल तक की अवधि में 20 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है। यह अब 2.45 फीसदी हो चुकी है। इस बीच, दर को 1 वर्ष से लेकर 2 वर्ष से कम की अवधि के लिए 1.05 प्रतिशत बढ़ाकर 3.70 प्रतिशत कर दिया गया है। पहले यह 2.65 प्रतिशत थी। बैंक ने 2 साल से लेकर 3 साल की अवधि के लिए ब्याज दर को 30 आधार अंकों से घटाकर 2.65 प्रतिशत के मुकालबे 2.35 प्रतिशत कर दिया है।