बांग्लादेश प्रीमियर लीग : नूरुल ने 7 गेंदों में 32 रन बनाकर टीम को जीत दिलायी

ढ़ाका । बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में रंगपुर राइडर्स ने अंतिम ओवर में 30 रन बनाकर फॉर्च्यून बारिशल के खिलाफ मुकाबला जीता। इस मैच में रंगपुर की ओर से कप्तान काजी नूरुल हसन ने 7 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाये। इस मैच में काइल मेयर्स के अर्धशतक से तमीम इकबाल की कप्तानी वाली फॉर्च्यून बारिशल ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 197 रन बनाये। मेयर्स ने 29 गेंद में 61 रन बनाये। मेयर्स ने फॉर्च्यून बारिशल के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए पर इसके बाद पहले ओवर में केवल 3 रन दिए पर अंतिम ओवर में 26 रन दे दिये। इसी से रंगपुर की टीम जीती। 

बांग्लादेश की ओर से 64 मैच खेल चुके नूरुल हसन ने अंतिम ओवर में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए मेयर्स की पहली ही गेंद पर छक्का लगा दिया। . इसके बाद लगातार दो चौके लगाये। इस तरह उन्होंने पहली तीन गेंद में 14 रन बनाये। नूरुल ने इसके बाद चौथी गेंद पर छक्का और पांचवीं गेंद पर चौका मारकर टीम को 196 रन तक पहुंचाया। रंगपुर को जीत के लिए अंतिम गेंद पर केवल दो रन की जरूरत थी पर नूरुल ने मेयर्स की आखिरी गेंद पर छक्का जमाया और अपनी टीम को जीत दिला दी



Subscribe to our Newsletter