थाना बैरागढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता जिला बदर के शातिर आरोपी को किया गिरफ्तार

Jul 14, 2025

भोपाल।  शहर में शरीर एवं संपत्ति संबंधी घटित होने वाले अपराधों पर नियंत्रण रखने हेतु आदतन अपराधी एंव जिला बदर के मामलों में मुखविर तंत्र विकसित कर आरोपियों की धरपकड़ सुनिश्चित करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के तारतम्य में थाना प्रभारी थाना बैरागढ़ अशोक कुमार गौतम के द्वारा एक टीम गठित कर सूचना तंत्र विकसित करते हुए जिला बदर का उल्लंघन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

 दिनांक 12/7/25 को दौराने पैदल भ्रमण एंव जिलाबदर आरोपियो की चेंकिग के दौरान मुखबिर व्दारा सूचना प्राप्त हुई कि जिला बदर का अनावेदक विक्की गोंडिया पुलिस आयुक्त महो. भोपाल के जिला बदर आदेश का उललंघन कर भोपाल शहर में मोची मोहल्ला बैरागढ़ मे घूम रहा है। अनावेदक विक्की गोंडिया उर्फ पाण्डया उर्फ कालिया पिता हीरालाल उर्फ अरूण रामटेक उम्र 31 साल नि. मोची मोहल्ला स्टेशन रोड थाना बैरागढ भोपाल को तीन माह की कालावधि के लिये जिला भोपाल एवं उससे लगे अन्य जिले विदिशा, सीहोर, राजगढ, रायसेन एवं नर्मदापुरम जिलो की राजस्व सीमाओ से बाहर चले जाने का निष्कासन आदेश पारित किया गया था। जिला बदर के आदेश के उलंघन की सूचना प्राप्त होने पर सूचना तस्दीक हेतु पुलिस बल के साथ अनावेदक विक्की गोंडिया की तलाश हेतु मोची मोहल्ला पहुंचा तो अनावेदक विक्की गोडिंया वही घूमता हुआ दिखा।   जो पुलिस को आता देखकर भागने लगा जिसे काफी प्रयास करने के उपरांत हमराह स्टाफ के घेराबंदी कर पकडा गया। अनावेदक द्वारा उक्त आदेश का उल्लघंन करते हुए पाए जाने से एवं अनावेदक का उक्त कृत्य धारा 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 का एवं धारा 223 बीएनएस का पाया जाने से मोके पर अनावेदक विक्की गोंडिया को विधीवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना परिजन को दी गयी एवं बाद वापस थाना आकर आरोपी के विरूद्ध असल अपराध पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया

गिरफ्तार आरोपी का नाम पता-

विक्की गोंडिया उर्फ पाण्डया उर्फ कालिया पिता हीरालाल उर्फ अरूण रामटेक उम्र 31 साल नि, मोची मोहल्ला स्टेशन रोड थाना

उल्लेखनीय भूमिका - वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार गौतम, उपनिरीक्षक सचिन वर्मा, सउनि ध्यान सिहं तुकराम, प्र.आर. अर्जुन वर्मा, दिनेश खत्री, आर. संतोष, आर सुमित की सराहनीय भूमिका रही है।


Subscribe to our Newsletter