हंस ट्रेवल्स के ड्राइवर कंडक्टर और उनके साथी की जमानत याचिका खारिज, चलती बस में युवती के साथ की थी छेड़छाड़
Nov 20, 2025
इन्दौर विगत दिनों से हंस ट्रैवल्स की बस में मुंबई से इंदौर आ रही एक युवती के साथ बस ड्राइवर कंडक्टर और उनके एक अन्य साथी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला सेंधवा थाना पुलिस ने दर्ज किया था। घटना की सूचना के बाद इन्दौर से युवती का मां खुद कार चलाकर सेंधवा चेक पोस्ट पर पहुंची थी और वहां युवती को बस से सुरक्षित उतार सेंधवा थाने में उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
जिस पर कार्रवाई करते सेंधवा थाना पुलिस ने आरोपी ड्राइवर मुकेश निकुंभ और क्लीनर शाहरुख को गिरफ्तार किया था वहीं तीसरा इनका साथी आरोपी सरदार किशोर सिंह फरार हो गया था जिसे पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मामले में बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी मुकेश और शाहरुख की ओर से रेगूलर तथा फरार आरोपी सरदार किशोर सिंह की ओर से अग्रिम जमानत आवेदन कोर्ट में लगाएं गये थे जिन्हें कोर्ट ने खारिज कर इन्हें जमानत देने से इंकार कर दिया।