आजाद इंजीनियरिंग का आएगा आईपीओ
Oct 02, 2023
नई दिल्ली । इंजीनियरिंग कंपनी आजाद इंजीनियरिंग अपना आईपीओ लाने वाली है। कंपनी ने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) के माध्यम से 740 करोड़ रुपए जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी को अपना ड्राफ्ट पेपर फाइल कर दिया है। ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के मुताबिक इस आईपीओ में 240 करोड़ रुपए तक का फ्रेश इश्यू और प्रमोटर और निवेशकों द्वारा 500 करोड़ रुपए तक के इक्विटी शेयरों का ऑफ फोर सेल शामिल है। कंपनी ने ड्राफ्ट पेपर दाखिल किया, जिसके अनुसार फ्रेश इश्यू से जो आय होगी उसका इस्तेमाल कंपनी के कैपिटल एक्सपेंडिचर, कर्ज के भुगतान और जनरल कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
आजाद इंजीनियरिंग अपने क्वालिफाइड प्रोडक्ट लाइन्स के प्रमुख मैन्युफैक्चरर्स में से एक है जो एयरोस्पेस और डिफेस, एनर्जी और ऑयल एंड गैस इंडस्ट्री में ग्लोबल ऑरिजनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर की सप्लाई करती है। आजाद इंजीनियरिंग के ग्राहकों में जनरल इलेक्ट्रिक, हनीवेल इंटरनेशनल इंक, मित्सुबिशी हेवी इंडस्ट्रीज लिमिटेड, सीमेंस एनर्जी, ईटन एयरोस्पेस और मैन एनर्जी सॉल्यूशंस एसई शामिल हैं। कंपनी का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2020 में 124 करोड़ रुपए से बढ़कर वित्तीय वर्ष 2023 में 251.7 करोड़ रुपए हो गया, जिसमें कंपाउंडएनुअल ग्रोथ रेट 27 फीसदी है।