किशोरी से दुष्कर्म मामले में आटो ड्राइवर गिरफ्तार
Sep 29, 2023
सीएम बोले-दरिंदे को कठोर सजा दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे
भोपाल । प्रदेश के उज्जैन शहर में किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म मामले में एक ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मासूम बिटिया के साथ घिनौनी हरकत करने वाला अपराधी पकड़ा गया है। अब इस दरिंदे को कठोरतम दंड दिलाने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उज्जैन में मासूम बिटिया के साथ जघन्य अपराध हुआ है।
मासूम बिटिया के साथ घिनौनी हरकत करने वाला अपराधी पकड़ा गया है। उसका नाम भरत है। पुलिस ने जब उसको पकड़ा, तो उसने भागने की कोशिश भी की। वह भागने की कोशिश में घायल भी हुआ। अब इस दरिंदे को कठोरतम दंड दिलाने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस तरह के अपराधी समाज में रहने के लायक नहीं हैं। उसने मध्यप्रदेश की आत्मा को घायल किया है। बेटी हम हर तरह से चिंता करेंगे। वह मध्यप्रदेश की बेटी है। वह मेरी बेटी है। उज्जैन में मासूम बिटिया के साथ जघन्य अपराध करने वाला अपराधी पकड़ा गया है।
अब इस दरिंदे को कठोरतम दंड दिलाने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि एसआईटी के सदस्यों ने मामले के बाद से ही अलग-अलग टीमें बनाई। उन्होंने पहली बार बालिका को जहाँ देखा था, उसके आस-पास जानकारी एकत्रित की। शहर के 1 हजार से भी अधिक सीसीटीवी फुटेज चेक किए। बाइपास पर स्थित कॉलोनियों के रहवासियों से जानकारी एकत्रित की। उसके बाद तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किया गया। टीमों ने सौ से भी अधिक निगरानी बदमाशों से पूछताछ की। कई रिक्शा चालकों, ई-रिक्शा चालकों, बस ऑपरेटर्स, रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्ड पर तमाम लोगों से पूछताछ की। पीड़िता की पहचान के लिये आसपास के जिलों और राज्यों से भी संपर्क किया। पहले इसी तरह के अपराध करने वाले अपराधियों से भी पूछताछ की। एसपी सचिन शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बालिका को अपने साथ ले जाने वाले ऑटो चालक भरत को 28 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्त में लिया।
एसआईटी सदस्यों ने भरत से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसे गिरफ्तार कर घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान आरोपित भरत ने पुलिस जवानों को धक्का दिया। वह मौके से भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव से पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को चोटें आई हैं। आरोपी भागने के दौरान गड्डे में गिर गया, जिससे उसे भी चोट आई है।
उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। एसपी शर्मा ने बताया कि महाकाल थाने के टीआई अजय वर्मा ने स्वागत योग्य कदम उठाया है। उन्होंने यह फैसला किया है कि वे बच्ची को गोद लेंगे। वह बच्ची की लिखाई-पढ़ाई का जितना भी खर्चा होगा उठाएंगे। आरोपी का नाम भरत सोनी है। जो उज्जैन की ही झुग्गी बस्ती का रहने वाला है और ऑटो चलाने का काम करता है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बच्ची के साथ जीवनखेड़ी में दुष्कर्म किया।