वेस्टइंडीज के खिलाफ ढ़ही ऑस्ट्रेलियाई टीम, पहली पारी में 180 रनों पर आउट हुई

ब्रिजटाउन । वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत खराब रही है ओर वह पहली पारी में 56.5 ओवर में ही 180 रन पर आउट हो गयी। ऑस्ट्रेलिया को केवल एक ही बल्लेबाज इस मैच में 50 रन से अधिक बना पाया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी शुरु की पर उसे इसका लाभ नहीं हुआ। इस मैच में वेस्टइंडीज के युवा गेंदबाजों के सामने ऑस्ट्रेलयाई बल्लेबाज टिक नहीं पाये। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास 3 रन ही बना पाये। वहीं तीसरे नंबर पर उतरे ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन 3 और चौथे नंबर के बल्लेबाज जोश इंग्लिस 5 रन बनाकर आउट हुए। सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और ट्रैविस हेड ने 89 रन की साझेदारी बनाकर पारी संभालने का प्रयास किया पर सफल नहीं हुए। 

हेड 59 आउट होने वाले पांचवें बल्लेबाज रहे। टीम ने 143 रन पर ही 8 विकेट खो दिये। इसके बाद कप्तान पैट कमिंस ने 28 रन बनाकर टीम को 150 रन तक पहुंचाया। वहीं वेस्टटइंडीज की ओर से सबसे अधिक 5 विकेट जायडन सील्स ने लिए जबकि शमार जोसेफ को 4 विकेट मिले। वहीं एक विकेट जस्टिन ग्रीव्स को मिला। 


Subscribe to our Newsletter