श्रीलंका दौरे से पहले स्मिथ के चोटिल होने से ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ी

सिडनी ।  श्रीलंका दौरे से ठीम पहले ऑस्ट्रेलिया की परेशानी बढ़ गयी हैा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने कहा है कि उसके अनुभवी बल्लेबाज अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ चोटिल हो गये हैा। उनकी कोहनी में चोट लग गई है। इससे ऑस्ट्रेलिया के चोटिल खिलाड़ियों की तादाद बढ़ गयी है। उसके स्पिनर मैथ्यू कुहनेमन हाल ही में बिग बैश लीग (बीबीएल) में खेलते समय अंगूठे में हुए फ्रैक्चर की सर्जरी से उबर रहे हैं जबकि नियमित कप्तान पैट कमिंस के बाएं टखने में चोट लगी है  जिससे वह अभी तक नहीं उबर पाये हैं। 

स्मिथ को बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स की ओर से फील्डिंग करते समय दाहिनी कोहनी में चोट लग गई। वहीं कुहनेमन के बारे में सीए ने कहा कि वह तब तक ऑस्ट्रेलिया में रहेंगे जब तक उनके फ्रैक्चर वाले अंगूठे पर सर्जरी का घाव ठीक नहीं हो जाता। सीए ने कहा, अगर वह अच्छी तरह से उबरते हैं तो श्रीलंका दौरे के लिए टीम में शामिल होने इस सप्ताह गेंदबाजी फिर से शुरू करेंगे। कुहनेमन ने 2023 की शुरुआत में भारत दौरे पर तीन टेस्ट खेले थे और पांच विकेट भी लिए थे। उसके बाद वह टीम से बाहर हो गए। श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की दो मैचों की टेस्ट सीरीज 29 जनवरी को गॉल में शुरू होगी, इसके बाद दूसरा मैच 6 फरवरी को उसी स्थान पर शुरू होगा। इसके बाद कोलंबो में 12 और 14 फरवरी को दो वनडे मैच खेले जाएंगे। सीए ने  कहा कि कमिंस बाएं टखने की बढ़ी हुई तकलीफ से उबर रहे है। ये उन्हें अधिक गेंदबाजी के बढ़ गई थी। कमिंस ने अपनी टीम की भारत के खिलाफ जीत में अहम भूमिका निभाई थी। 


Subscribe to our Newsletter