एटली ने शेयर की पत्नी प्रिया संग फोटो

Nov 15, 2023

तमिल फिल्म निर्देशक एटली अपनी पत्नी प्रिया एटली के साथ शादी की नौवीं सालगिरह मना रहे हैं। एटली की शादी को 9 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर सोशल मीडिया पर निर्देशक ने अपनी पत्नी के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा, मैं तुमसे प्यार करता हूं। तुम मेरे लिए सबकुछ हो।

शादी की 9वीं सालगिरह मुबारक हो। मीर इस साल से पार्टी में शामिल हो रहा है, इस साल की पार्टी हमारे लिए सबसे यादगार है। मीर उनका बेटा है। प्रिया ने भी अपने पति को सालगिरह की शुभकामनाएं दी और लिखा, 9वीं साल गिरह मुबारक हो मेरे पति, हमें हमेशा के लिए ढेर सारा प्यार और खुशियां और रोमांच की शुभकामनाएं। मैं जानती हूं कि तुम मुझे बहुत प्यार करते हो, तुम सबसे अच्छे हो। मैं तुम्हारे साथ हमेशा खड़ी रहूंगी। उन्होंने पोस्ट के आखिर में लिखा, लव यू माय ब्वॉय। 

Subscribe to our Newsletter