एएसके ऑटो के शेयर आठ प्रतिशत उछाल के साथ सूचीबद्ध

Nov 15, 2023

नई दिल्ली  एएसके ऑटोमोटिव के शेयर बुधवार को निर्गम मूल्य 282 रुपये के मुकाबले आठ प्रतिशत से अधिक बढ़कर सूचीबद्ध हुए। बीएसई पर शेयर ने निर्गम मूल्य से 8.12 प्रतिशत बढ़त के साथ 304.90 रुपये पर शुरुआत की। फिर 10.54 प्रतिशत बढ़कर 311.75 रुपये पर पहुंच गए। एनएसई पर यह 7.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 303.30 रुपये पर सूचीबद्ध हुए। कंपनी का शुरुआती कारोबार में बाजार मूल्यांकन 6,022.71 करोड़ रुपये रहा।

एएसके ऑटोमोटिव के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के तीसरे व आ‎खिरी  दिन गुरुवार को 51.14 गुना अभिदान मिला था। 833.91 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 268-282 रुपये प्रति शेयर था। गुरुग्राम स्थित एएसके ऑटोमोटिव भारत में दोपहिया वाहनों के लिए ब्रेक-शू और उन्नत ब्रेकिंग सिस्टम के सबसे बड़े निर्माताओं में से एक हैं।



Subscribe to our Newsletter