गेंदबाजों के बचाव में उतरे अश्विन
Jul 02, 2025
चेन्नई। भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली हार के लिए गेंदबाजों को जिम्मेदार बताने की आलोचना की है। अश्विन ने कहा कि जिस प्रकार से कहा जा रहा है गेंदबाजी कमजोर रही वह सही नहीं है। यहां तक कि कमेंट्री के दौरान भी गेंदबाजों पर ही निशान साधा गया उन्होंने कहा कि शुरुआती बल्लेबाजों ने शतक लगाये पर निचले क्रम के बल्लेबाज असफल रहे जिससे टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पायी। अश्विन ने कहा है कि भारतीय गेंदबाजों के बारे में कमेंट्री अपमानजनक रही पर ये भी पुछा जाना चाहिये निचले क्रम के बल्लेबाजों ने रन क्यों नहीं बनाये ?
एक वीडियो में अश्विन ने कहा कि हार के बाद गेंदबाजों को हार के लिए दोषी बताया गया। उन्होंने बताया कि इंग्लैंड ने जिस तरह चौथी पारी में 370 रनों से ज्यादा स्कोर का पीछा किया है। उसमें सिर्फ गेंदबाजों की गलती नहीं थी। अश्विन ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों ने खेल में पांच शतक बनाए, लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाज कुछ नहीं कर पाये।
उन्होंने कहा, एक बार जब 370 से अधिक रनों के लक्ष्य का पीछा किया गया, तो मुझे लगा कि कमेंट्री भारतीय गेंदबाजों के बारे में अपमानजनक हो गई है। ऐसा कहा जाने लगा कि भारतीय गेंदबाज मैच जिताने में असफल रहे पर य नहीं भूलना चाहिये कि बल्लेबाजों को जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
उन्होंने गेंदबाजी को लेकर कहा, टेस्ट में, मुझे लगता है कि मेडन ओवर्स को काफी कम आंका जाता है। मुझे जसप्रीत बुमराह द्वारा हाई इकॉनमी रेट के साथ जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी, लेकिन अन्य को कम जाना चाहिए। टेस्ट में, आपको पहले दिन से धीरे-धीरे अपनी गेंदबाजी को विकसित करना होता है और इसका लाभ अंतिम पारी में मिलता है।।