पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी ने साथ जिए हैं साथ मरेंगे कहकर त्याग दिए प्राण

Apr 09, 2024

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा से एक खबर झकझोर देने वाली आई है। यहां पति बीमार हुआ और उसे अस्पताल में भर्ती में करा दिया गया। अचानक तबीयत बिगड़ी और पति की मौत हो गई। इसके जानकारी उसकी पत्नी को दी गई तो उसने साथ जिए हैं तो साथ मरेंगे कहते हुए प्राण त्याग दिए। बताया गया है कि दंपती ने जब विवाह के फेरे लिए थे, उसी समय कहा था कि अब साथ जीएंगे और साथ ही मरेंगे। दोनों ने इस वचन को पूरी जिंदगी निभाया और अंतिम यात्रा पर भी एक संग निकल पड़े। 

थाना अलीगंज क्षेत्र के नगला सियार के रहने वाले ओम नारायण उर्फ राजू पुत्र रामसेवक का पिछले चार दिनों से फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। घर परिवार के लोग किसी भी तरह चाहते थे कि ओम नारायण ठीक हो जाएं और घर जल्द वापस आ जाएं। इस बीच सोमवार दोपहर उनकी अचानत तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। डॉक्टर ने जैसे ही उन्हें मृत घोषित किया तो परिजनों में चीत्कार मच गया। ये खबर जैसे ही परिवार के लोगों ने ओम नारायण की पत्नी मोहिनी को दी तो वो भी पछाड़ खाकर जमीन पर गिर पड़ी। परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने मोहिनी को देखा और उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग मोहिनी के शव को भी गांव ले आए। घर के आंगन में पति और पत्नी के शव जब एकसाथ रखे गए, तो लोग खुद के आंसू नहीं रोक पाए। वहीं एक संग दो मौत होने से परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। 


Subscribe to our Newsletter