बुजुर्ग दिव्यांग और गरीबों की अपील पर की 14 दिन में सुनवाई

Jun 20, 2025

भोपाल । मध्य प्रदेश राज्य सूचना आयोग ने 75 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों, दिव्यांग और गरीबी रेखा में शामिल लोगों की अपील जल्द सुनने का निर्णय लिया है। 

राज्य मुख्य सूचना आयुक्त विजय यादव ने एक नई व्यवस्था बनाई है। नई व्यवस्था में बुजुर्ग दिव्यांग और गरीबों की सुनवाई 14 दिन के अंदर शुरू की जाएगी। अधिकतम एक माह के बीच इन आवेदनों पर फैसला किया जाएगा। 

 राज्य सूचना आयोग के पास अभी 20000 से ज्यादा प्रकरण लंबित है। इनमें से लगभग पांच फ़ीसदी प्रकरण वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग और गरीबी रेखा में शामिल लोगों के हैं। राज्य सूचना आयोग इनकी जल्द सुनवाई कर फैसला करेगा। 


Subscribe to our Newsletter