अमेरिका ने अपने नागरिकों को भारत के कुछ क्षेत्रों की यात्रा करने से रोका
Jul 25, 2024
वॉशिंगटन,। संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपने नागरिकों को भारत-पाकिस्तान सीमा और देश के मध्य और पूर्वी हिस्सों की यात्रा न करने को कहा है। जहां नक्सलवादी सक्रिय हैं। विदेश विभाग ने कहा कि अपराध और आतंकवाद के कारण भारत में ज्यादा सावधानी बरतें। कुछ क्षेत्रों में जोखिम बढ़ गया है। अमेरिका ने भारत को लेवल 2 पर रखा है लेकिन कई हिस्सों को लेवल 4 में जिसमें जम्मू-कश्मीर, भारत-पाक सीमा, मणिपुर और मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्से हैं। इनकी यात्रा न करें। आतंकवादी बिना किसी चेतावनी के हमला कर सकते हैं। वे पर्यटक स्थलों, परिवहन केंद्रों, बाज़ारों व शॉपिंग मॉल को निशाना बनाते हैं।
विदेश विभाग ने कहा कि हिंसा और अपराध के खतरे के कारण मणिपुर की यात्रा न करें। भारत में यात्रा करने वाले अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों को मणिपुर जाने से पहले पूर्व अनुमति लेनी होगी। भारत सरकार विदेशी पर्यटकों को एलओसी के साथ कुछ क्षेत्रों में जाने की अनुमति नहीं देती है। नक्सली भारत के एक बड़े क्षेत्र में सक्रिय हैं, जो पूर्वी महाराष्ट्र और उत्तरी तेलंगाना से लेकर पश्चिमी पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ है। अमेरिकी सरकार के कर्मचारियों को महाराष्ट्र के पूर्वी क्षेत्र और मध्य प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र की यात्रा करने के लिए भी अनुमति की जरुरी है। भारत में यात्रा करने वाले अमेरिकियों को सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश राज्यों के साथ-साथ असम, मिजोरम, नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा के बाहर किसी भी क्षेत्र में जाने से पहले पूर्व अनुमति की लेनी होगी।