अमेरिका ने इजराइल को हथियार देना किया बंद, नेतन्याहू ने बाइडन को घेरा

इजरायल। इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग के बीच अमेरिका ने इजरायल को हथियार देना बंद कर दिया है। इससे इजरायल में नाराजगी बढ़ी है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू रविवार को येरुशलम में कल साप्ताहिक कैबिनेट बैठक की। इस दौरान अमेरिका से आने वाले हथियारों पर चर्चा की गई। बेंजामिन नेतन्याहू ने मीटिंग में कहा, अमेरिका हथियारों की आपूर्ति रोक रहा है। नेतन्याहू ने बैठक की शुरुआत में सबसे पहले कहा, लगभग चार महीने पहले, अमेरिका से इजरायल आने वाले हथियारों में कमी आई थी। बेंजामिन ने आगे कहा, कई हफ्तों तक, हमने अपने अमेरिकी दोस्तों से अनुरोध किया कि शिपमेंट में तेजी लाई जाए। हमने ऐसा बार-बार किया। हमने उच्चतम स्तर पर ऐसा किया।

हमें अमेरिका की तरफ से सभी प्रकार की सफाई मिली लेकिन जरूरी चीज हमें अभी तक नहीं मिली। कुछ वस्तुएं आईं लेकिन बड़े पैमाने पर हथियार की आपूर्ति रोकी गई। नेतन्याहू ने यह नहीं बताया है कि अमेरिका के पास कौन से हथियार हैं। नेतन्याहू ने आगे ये भी कहा, मई में, बाइडन प्रशासन ने 500 पाउंड और 2,000 पाउंड के बमों की खेप में देरी की पुष्टि की, क्योंकि उन्हें डर था कि उनका इस्तेमाल राफा में किया जाएगा। वाशिंगटन का दावा है कि अन्य सभी हथियार बांटे जा रहे हैं।



Subscribe to our Newsletter