अमेरिका ने मुनीर को बख्शीस देते हुए बलूच लिबरेशन आर्मी को घोषित कर दिया आतंकी

वॉशिंगटन। पिछले कई महीनों पाकिस्तान अमेरिका की खिदमद कर रहा है। उसके इशारों पर नाच रहा है, खिदमद में कहीं कोई कमी न रह जाए इसका पूरा ख्याल रख रहा है। यही वजह है कि अमेरिका ने पाकिस्तान की सेना प्रमुख आसिम मुनीर को बख्शीस देते हुए बलूच लिबरेशन आर्मी को आतंकी घोषित कर दिया। अमेरिका के विदेश विभाग ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) और उसके उपनाम ‘मजीद ब्रिगेड’ को विदेशी आतंकी संगठन घोषित कर दिया है। यह फैसला सीधे तौर पर पाकिस्तान आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर की उस मांग से जुड़ा माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने बलूच विद्रोहियों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सख्त कार्रवाई की अपील की थी।

बीएलए लंबे समय से पाकिस्तान में सुरक्षा बलों और सरकारी प्रतिष्ठानों पर हमलों में शामिल रही है। मजीद ब्रिगेड को इस संगठन का आत्मघाती हमला करने वाला विंग माना जाता है। अमेरिका ने कहा कि इस कदम का मकसद बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी की फंडिंग और हथियारों की आपूर्ति पर रोक लगाना है, ताकि इसकी हिंसक गतिविधियों को खत्म किया जा सके। चीन के लिए यह कदम राहतभरा है क्योंकि बीएलए, ग्वादर पोर्ट और सीपीईसी का सबसे बड़ा खतरा माना जाता है।

पाकिस्तान में बलूच विद्रोहियों के खिलाफ यह सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई मानी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि वॉशिंगटन का यह कदम पाकिस्तान-अमेरिका सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करेगा, जबकि बलूच आंदोलन पर इसका बड़ा असर पड़ सकता है।दूसरा, पाकिस्तान को आतंकवाद विरोधी लड़ाई में अंतरराष्ट्रीय समर्थन मिलेगा। यह फैसला पाकिस्तान के सुरक्षा नैरेटिव को मजबूती देगा, खासकर जब आर्मी चीफ जनरल मुनीर ने इसे लेकर वॉशिंगटन पर दबाव बनाया था। तीसरा, बलूच विद्रोही गतिविधियों पर मनोवैज्ञानिक असर होगा। संगठन के समर्थकों को अब विदेशों में खुले तौर पर फंडरेजिंग या लॉबिंग करना मुश्किल होगा। हालांकि, इसका उल्टा असर भी हो सकता है। बीएलए दबाव में आकर हमले तेज कर सकता है। साथ ही बलूचिस्तान के राजनीतिक समाधान की संभावना खत्म हो सकती है। सबसे पहले बीएलए को अंतरराष्ट्रीय फंडिंग और हथियारों की आपूर्ति पर सीधा असर पड़ेगा। अमेरिका के कानून के तहत अब कोई भी व्यक्ति या संगठन बीएलए को आर्थिक या तकनीकी मदद देगा तो उस पर कानूनी कार्रवाई होगी। इससे बीएलए के नेटवर्क को वैश्विक स्तर पर अलग-थलग करने में मदद मिलेगी।


Subscribe to our Newsletter