अल्काराज ने दूसरा एचएसबीसी क्वींस क्लब टेनिस खिताब जीता

लंदन । स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने दूसरी बार  एचएसबीसी क्वींस क्लब टेनिस खिताब जीता है। अल्काराज ने फाइनल में चेक गणराज्य के लेहेका को तीन सेट तक चले मुकाबले में 7-5, 6-7(5), 6-2 से हराकर चैंपियनशिप 2025 का फाइनल अपने नाम किया। इसी के साथ ही अल्काराज ने इस सत्र का अपना पांचवां खिताब जीता है। वहीं ये उनके करियर की 21वीं टूर-लेवल ट्रॉफी है। जीत के बाद अल्काराज ने कहा, यह टूर्नामेंट मेरे लिए विशेष है। मैं एक बार फिर ट्रॉफी जीतकर खुश हूं। मैं ऐसी किसी उम्मीद को लेकर नहीं आया था। मेरा प्रयास केवल अच्छा टेनिस खेलना रहा है। पर किस्मत से मैं विेजेता बन गया।

फाइनल में अल्काराज ने पहले सेट में बढ़त हासिल की थी पर वह दूसरे सेट में टाई-ब्रेक में हार गए पर उन्होंने निर्णायक सेट में शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की। वहीं लेहेका पहली बार ग्रास-कोर्ट फाइनल में पहुंचे थे। ग्रास कोर्ट पर अल्काराज का यह चौथा खिताब था। इसी के साथ ही वह नोवाक जोकोविच, माटेओ बेरेटिनी, टेलर फ्रिट्ज और निकोलस माहुत के चार या उससे अधिक खिताब जीतने वाले क्लब में शामिल हो गय। 

अल्काराज ने 18 मैचों में जीत हासिल की है। उनका ये सफर काफी लंब रहा। मियामी में हारने के बाद से ही अल्काराज करीब-करीब अजेय रहे हैं। उन्होंने 27-1 का रिकॉर्ड बनाया है और मोटे-कार्लो, रोम, रोलैंड गैरोस के बाद अब लंदन में प्रतिष्ठित खिताब जीता है। हैं। वहीं फाइनल हारने वाले लेहेका ने कहा, मेरे लिए खिताब के लिए खेलने का मौका ही बड़ी उपल्बधि है हालांकि में उसे हासिल नहीं कर पाया। मैंने जो प्रयास किये थे वह लगता है पर्याप्त नहीं रहे। इसके साथ ही अल्काराज को जीत की बधाई दी। 


Subscribe to our Newsletter