8 अक्टूबर से भोपाल पुणे और कोलकाता के बीच हवाई सेवा शुरू

Sep 21, 2023


भोपाल । भोपाल एयरपोर्ट डायरेक्टर राम जी अवस्थी ने जानकारी दी है, कि 8 अक्टूबर से भोपाल से पुणे और कोलकाता के लिए हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। इंडिगो द्वारा यह फ्लाइट संचालित होगी। भोपाल से पुणे और कोलकाता के लिए 6 दिन हवाई सुविधा प्राप्त होगी। शनिवार को हवाई सेवा नहीं

होगी। 

29 अक्टूबर से विंटर सीजन शुरू होगा। इसका फायदा आईटी प्रोफेशनल्स, कारोबारी और बंगाली समाज को प्राप्त होगा। भोपाल से कोलकाता और पुणे के बीच में हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। जिसका लाभ सभी को मिलेगा। 

कोलकाता से इंडिगो की फ्लाइट सुबह चलकर पुणे दोपहर 1:15 बजे पहुंचेगी। पुणे से चलकर भोपाल दोपहर 3:30 मिनिट पर आएगी। भोपाल से दोपहर चलकर 5:40 पर पुणे पहुंचेगी। पुणे से चलकर शाम 7:40 बजे कोलकाता पहुंचेगी। 

एयर इंडिया ने 20 अगस्त 2022 को दिल्ली भोपाल पुणे के बीच में जो हवाई सेवा उपलब्ध थी। उसे बंद कर दिया है। भोपाल से 3 साल बाद कोलकाता के लिए सीधी फ्लाइट मिलने जा रही है। 



Subscribe to our Newsletter