कृषि मंत्री राघवजी पटेल का बेमौसमी बारिश से हुए नुकसान का सर्वे करने का आदेश

अहमदाबाद | गुजरात के कृषि मंत्री राघव पटेल ने राज्य में बेमौसमी बारिश से हुए नुकसान का तेजी से सर्वे करने का आदेश दिया है| साथ ही कृषि विभाग के सभी जिला अधिकारियों को स्टेन्ड बाय रहने का निर्देश दिया है| कृषि मंत्री राघवजी पटेल ने जापान यात्रा पर गए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल को बेमौसमी बारिश से उत्पन्न की जानकारी दी है| ठंड के बीच रविवार को गुजरातभर में बेमौसमी बारिश होने से कृषि फसलों को व्यापक नुकसान की आशंका है|

जिसे लेकर राज्य सरकार हरकत में आ गई है| कृषि मंत्री राघवजी पटेल ने राज्य में बेमौसमी बारिश से हुए नुकसान के बारे में तुरंत सर्वे करने का आदेश दे दिया है| नुकसान के सर्वे के बाद राज्य सरकार किसानों के लिए सहायता जारी कर सकती है| बता दें कि रविवार को राज्य में तेज हवा और गरज के साथ बारिश हुई थी| कई जिलों में तो आसमान से ओले भी बरसे| बेमौसमी बारिश के कारण राज्य में कपास, चना, सरसव, गेहूं समेत हरी सब्जियों को भारी नुकसान हुआ है| कृषि फसलों को हुए नुकसान को लेकर राधनपुर से भाजपा विधायक लविंगजी ठाकोर ने मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और कृषि मंत्री राघवजी पटेल को पत्र लिखकर किसानों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है|


Subscribe to our Newsletter