चीन में शादी के बाद पता चला ये तो दूल्हे की बहन है मच गया हड़कंप
Aug 22, 2025
बीजिंग । चीन के सुज़ौ शहर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मामला 2021 का है लेकिन सोशल मीडिया पर अभी वायरल हुआ है। दरअसल,सुज़ौ शहर में एक शादी समारोह धूमधाम से चल रहा था। दूल्हे की मां खुशी-खुशी दुल्हन को निहार रही थी। तभी उसकी नजर दुल्हन की हाथ पर गई, जिस पर मौजूद निशान देखकर उसे कुछ शक हुआ वो निशान ठीक वैसा ही था जैसा उनकी सालों पहले गुम हुई बेटी के हाथ पर था। महिला ने फिर शक होने पर दुल्हन के माता-पिता से पूछा कि क्या वह उनकी जैविक संतान नहीं है। इस पर दुल्हन के माता-पिता ने बताया कि उन्होंने उसे बचपन में सड़क किनारे लावारिस हालत में पाया था और गोद लेकर पाला था। सच्चाई सामने आते ही दूल्हे की मां रो पड़ीं और दुल्हन को गले लगाकर कहा कि वही उनकी बरसों से बिछड़ी बेटी है। दुल्हन भी भावुक होकर फूट-फूटकर रोने लगी और बताया कि वह भी अपनी असली मां को ढूंढने की कोशिश कर रही थी। इस चौंकाने वाले खुलासे के बाद शादी का माहौल इमोशनल फैमिली रीयूनियन में बदल गया। सोशल मीडिया पर मां-बेटी की गले लगते हुए तस्वीर खूब वायरल हो रही है।
इस खुलासे के बाद सवाल उठने लगे कि क्या शादी रुक जाएगी। लेकिन यहां एक और सच्चाई सामने आई। दरअसल रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि दूल्हे की मां ने अपनी खोई बेटी के दुख को कम करने के लिए एक बेटे को गोद लिया था, जो वही दूल्हा है। यानी दूल्हा और दुल्हन का आपस में कोई खून का रिश्ता नहीं था। इस कारण शादी बिना किसी अड़चन के जारी रही और यह दिन परिवार के लिए जीवनभर का यादगार पल बन गया। रिपोर्ट के अनुसार, जब दूल्हे की मां ने दुल्हन के माता-पिता से सवाल किया तो उन्होंने बताया कि उन्हें दुल्हन बचपन में सड़क किनारे अकेली मिली थी। उसी वक्त उन्होंने उसे अपनाकर अपना लिया और अपनी बेटी की तरह पाला।