पिता की मौत के बाद पंकज त्रिपाठी ने गांव के सरकारी स्कूल में लाइब्रेरी की स्थापना की


गोपालगंज । बॉलीवुड फिल्म एक्टर पंकज त्रिपाठी इन दिनों सामाजिक दायित्व निभा रहे हैं। पिता के निधन के बाद से वे अपने गांव में बचपन के स्कूल को संवारने में लगे हुए हैं। अब उन्होंने गांव के स्कूल में एक लाइब्रेरी की स्थापना की है। 


गैरतलब है कि पंकज गोपालगंज के रहने वाले हैं वे पिछले 14 दिनों से अपने पैतृक गांव बेलसंड में थे। यहां उन्होंने 1 सितंबर को पिता का श्राद्ध किया।

इससे पहले उन्होंने पिता की अस्थियों को बनारस में गंगा में बहाया। वाराणसी से लौटने के बाद वे अपने गांव में ही अपने बचपन के स्कूल में पहुंचे और बड़े भाई बिजेंद्र तिवारी के साथ मिलकर एक लाइब्रेरी की स्थापना की। इस लाइब्रेरी में रोचक किताबें, प्रेरणादायक का संग्रह है। यहां पंकज त्रिपाठी ने बच्चों को पढ़ाई के टिप्स भी दिए और स्कूल प्रबंधन से बात की। इस दौरान एक्टर पंकज त्रिपाठी ने कहा कि बचपन से वे इसी स्कूल में पढ़े। फिर पढ़ाई पूरी करने पटना गए। वहां से फिर वे मुंबई में चले गए, लेकिन उन्हें जब भी समय मिलता है। वे अपने गांव में सामाजिक दायित्व निभाते है कि वे अपने गांव के स्कूल को डवलप करें। जिससे बच्चो में पढ़ाई की रुचि बढ़े। 



Subscribe to our Newsletter